बिजनौर मित्र मंडल की नई कार्यकारणी होगी शीघ्र गठित: जाखेटिया

नजीबाबाद: बिजनौर मित्र मंडल की नई कार्यकारिणी शीघ्र गठित करने का निर्णय लिया गया है। राकेश जाखेटिया ने कहा कि  कुछ व्यक्तियों ने अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक महत्वाकांक्षा को लेकर हिंदी में बिजनौर मित्र मंडल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अपने को पदाधिकारी घोषित कर उसका प्रचार एवं प्रसार करना प्रारंभ कर दिया है। ऐसे व्यक्तियों का संस्था से कोई वास्ता नहीं है

  रविवार को संस्था की ओर से  मंत्री राकेश जाखेटिया ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष स्वर्गीय राकेश शर्मा की आकस्मिक मृत्यु के बाद प्रबंध न्यासी भारती ज्ञान पीठ पुरूस्कार साहू अखिलेश जैन को अध्यक्ष पद का दायित्व 12जनवरी 2020 को दिया गया था। कोरोना संकट को देखते हुए मंडल का होली मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिजनौर मित्र मंडल की नई कमेटी अभी गठित नहीं हो सकी। शीघ्र ही कोरोना संकट खत्म होते ही नई कार्यकारिणी गठित होगी। राकेश जाखेटिया ने बताया बिजनौर मित्र मंडल दिल्ली-एनसीआर की गतिविधियों को आगे बढाते हुए इसी दौरान बिजनौर से सम्बन्धित कवि, साहित्यकार, लेखक आदि के लिए बिजनौर काव्य मंच का गठन किया जा चुका है। जिसमें लगभग 50 कवि एवं कवियित्री मित्रों को शामिल किया गया है।

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago