सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को डॉ०कफील मामले में निस्तारण के लिए दिया 15 दिनों का समय

नई दिल्लीः जेल में बंद गोरखपुर त्रासदी के ‘हीरो’ डॉक्टर कफ़ील ख़ान के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुईं जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को आदेश दिया है कि, 15 दिनों के अंदर याचिका का निस्तारण करें, बताता चलूँ कि सु्प्रीम कोर्ट ने ये आदेश डॉक्टर कफील की मां नुजहत के जरिए दाखिल की गई याचिका पर दिया हैं,
डॉक्टर कफ़ील सीएए आंदोलन के दौरान से जेल में बंद हैं, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था डॉक्टर कफ़ील पर रासुका लगाया हुआ है। कफ़ील की रिहाई उनके परिवार समेत कई समाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने भी मांग की है हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी डॉक्टर कफ़ील ख़ान को रिहा करने के लिये आंदोलन करने का एलान किया है. कांग्रेस की स्टार नेता प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस होनाहार डॉक्टर को रिहा करने की मांग की थी।

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने भी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर डॉक्टर कफ़ील ख़ान को रिहा करने की मांग की है। राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में संजय सिंह ने कहा कि कोरोना के संकटकाल के दौर में डॉक्टरों की देश को बहुत जरूरत है। ऐसे में नेक डॉक्टर को जेल में बंद करके सरकार एक प्रकार की सामाजिक क्षति कर रही है। संजय सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए अपने पत्र में लिखा कि डॉक्टर कफ़ील ने 107 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 50,000 से ज्यादा लोगों को मुक्त में चिकित्सा सेवाएं दी हैं। वे लगातार समाज के लिए ऐसे नेक काम करते आए हैं।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago