पड़ोसी रिश्तेदार ने नाबालिग बच्ची को बूरी नियत से दबोचा, विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

Bijnor: नाबालिग बच्ची को बुरी नियत से दबोचने के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने वाले सजातीय पड़ोसी रिश्तेदार को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को मोबाइल सर्विलांस के जरिये रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया जिसको जेल भेजने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है

दरअसल बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव डेहरी में 19 फरवरी को घर पर रह रही एक नाबालिग बच्ची की लाश घर मे पड़ी मिली थी। बच्ची के मां बाप शादी में गए हुए थे लेकिन जब वो वापस लौटे तो उनकी लड़की की लाश दुप्पटे से गला घुंटी हुई पड़ी मिली थी।

वंही घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई थी वंही पुलिस छानबीन और मोबाइल सर्विलांस के जरिये पुलिस ने आज हत्यारोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने आज हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग बच्ची को पड़ोस के ही रहने वाले भूपेंद्र जोकि बच्ची का रिश्तेदार है उसके द्वारा बच्ची को बुरी नियत से दबोच लिया गया था जिसका बच्ची ने विरोध किया था।

वही अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपी भूपेंद्र ने बच्ची की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की कवायद में जुट गई है

नाबालिग बच्ची का कातिल निकला रिश्तेदार। हत्यारे को बिजनौर पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago