Categories: नहटौर

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र नहटौर थाने में आयोजित हुईं शांति समिति की बैठक आयोजित

बिजनौर के नहटौर थाना कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार ईद उल फितर, नवरात्रि,राम नवमी आदि को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई।

कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार विवेक कुमार ने कहा कि त्यौहार बुजुर्गो की याद को ताजा कराते है। हमें त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मिल जुलकर मनाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्व के त्योहारों की शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया गया है इसी तरह से आगामी त्योहारों को सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग करे। साथ ही उन्होंने त्योहारों पर नगर पालिका से क्षेत्र में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

कोतवाल धीरज सोलंकी ने कहा कि ईद की नमाज निर्धारित ईदगाहों व मस्जिदों में ही अदा करे। ईद गाह परिसर में जगह पूर्ण होने पर सड़को पर नमाज़ न पढ़े मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज अदा करे। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिलजुलकर व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों पर अप्रिय घटना न हो उसके लिए शरारती तत्वों पर ध्यान रखे। यदि कोई शरारती तत्व दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। जिससे समय रहते उस समस्या से निपटा जा सके।

त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे। बैठक में नागरिकों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर धीरेन्द्र गंगवार,कस्बा इंचार्ज अशोक मलिक ग्राम प्रधान,सभासद व नागरिक उपस्थित रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नहटौर से मोहम्मद फैज़ान कि यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago