Categories: नहटौर

नहटौर। विद्युत तार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत।

Reported By : मौहम्मद फैज़ान | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 09 सितंबर , 2021

#Bijnor: नहटौर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर बुजुर्ग निवासी भूपेंद्र सिंह उम्र (26 वर्ष) पुत्र अमर सिंह बीती रात बाइक द्वारा गांव नारायण खेड़ी के रास्ते पर जा रहा था। बताया जाता है कि वह रास्ते में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सोमवार की सुबह को गांव नारायण खेड़ी के किसानों ने जब उसे तार की चपेट में आया हुआ देखा तो उन्होन उसके परिजनों व पुलिसको सूचना दी।म्रतक का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक व्याप्त हो गया।

तार मृतक के हाथ में था और पास में ही उसकी बाइक पड़ी हुई थी। जिससे अनुमान गया है कि रात के अंधेरे में रास्ते मे टूटे पड़े हुए विद्युत तार की चपेट में आने से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने उसके शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago