Categories: नहटौर

बैंक से नकदी निकालने आई महिला से नटवरलाल कानो के कुंडल एवं मोबाइल ठगकर ले गए

बिजनौर के नहटौर में बैंक से नकदी निकालने आई ग्रामीण महिला से नटवरलाल कानो के कुंडल एवं मल्टी मिडिया मोबाइल ठगकर ले गए। महिला को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो वह फुटफुटकर रोने लगी।

प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार की दोपहर क्षेत्र के गांव फरीदाबाद निवासी किरन पत्नी रोहित कुमार नहटौर स्थित यूनियन बैंक से नकदी निकालने आई थी। बताया जाता है की बैंक में भीड़ होने के कारण वह बैंक के बाहर पेड़ के निचे खड़ी थी। उसी दौरान दो व्यक्ति महिला के पास आये और उन्होंने उससे पहले हॉस्पिटल का पता पूछा उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया।

इसके बाद उन्होंने उससे कहा की तुम्हारे कानो के कुण्डल निकल रहे है। महिला ने दोनों कुण्डल कानो से निकालकर एक प्लास्टिक की थैली में रख लिए थैली में हजारो रुपये कीमत का मल्टी मिडिया मोबाइल भी रख लिया। उन्होंने महिला को झांसा देकर उसकी कुण्डल और मोबाइल की थैली ले ली और चम्पत हो गए।

उनके चले जाने के बाद जब महिला को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तो वह फुट फुटकर रोने लगी। उसने घटना के सम्बन्ध में अपने पति को सुचना दी वह मोके पर पहुचा और थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी। मालुम हो की नगर में ठग सक्रिय है और वह बेंको के आसपास घूमते रहते हे तथा सीधे लोगो को ठगकर फरार हो जाते है।

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago