इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी बिजनौर जिला अस्पताल में लापरवाही

Bijnor: इलाहाबाद हाई कोर्ट की फटकार के बाद भी स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन अभी तक लचर स्वास्थ्य सेवाए सुधारने को कतई तैयार नही है। सरकारी अस्पताल में बना कोविड L-2 बेड में इलाज को लेकर लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है

तीमारदारों ने आरोप लगाया की सफाई कर्मियों के सहारे मरीज़ों का इलाज चल रहा है और इतना ही नही ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी पर शराब पीकर इलाज करने का भी आरोप लगा है,

बिजनौर के सरकारी ज़िला अस्पताल का कोविड L-2 बेड वार्ड जहां पर 90 बेड है। कई कोविड मरीज़ राम भरोसे इलाज करा रहे है रोज़ाना इलाज के अभाव में मरीज़ दम तोड़ रहे है

कोविड अस्पताल के अंदर मरीज़ की देखभाल खुद तीमारदार करते नज़र आ रहे है।तीमारदारों का साफ तौर से कहना है कि वार्ड बॉय व सफाई कर्मियों के सहारे कोविड मरीज़ों का राम भरोसे इलाज चल रहा है मरीज को ऑक्सिजन लगाने के लिए भी कई कई बार कहा जाता है तब जाकर ऑक्सिजन सफाई कर्मियों के सहारे लगाई जाती है

साथ ही स्वास्थ्य कर्मी पर भी तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि शराब पीकर इलाज कर रहे है। ये हाल है कोविड अस्पताल के L-2 बेड का जहाँ पर रोज़ाना मरीज़ दम तोड़ रहे है लेकिन सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं अभी तक चरमराई हुई है

प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भी बिजनौर जिला अस्पताल में लापरवाही..आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago