अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के नगर अध्यक्ष बने नौशाद सैफी

Reported by: नसीम अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत करने व निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर जोर दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से शहजाद नोमानी को तहसील प्रभारी, अब्दुल रहमान अल्वी भूरे को तहसील महामंत्री, नौशाद सैफी को नगर अध्यक्ष व मयंक कश्यप को नगर महामंत्री चुना गया।

सभी ने नवमानोनित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। रविवार को कोतवाली कोटद्वार रोड मालदार मार्केट स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे पूर्व नगर अध्यक्ष अफजाल अंसारी सहित संगठन से जुड़े तमाम पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे।

जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद ने संगठन को मजबूत करने, निष्पक्ष पत्रकारिता करने और अपनी कलम को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी ने नौशाद सैफी को नगर अध्यक्ष व मयंक कश्यप को नगर महामंत्री चुना। इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार शहजाद नोमानी को तहसील प्रभारी व मंडावली निवासी अब्दुल रहमान अल्वी को तहसील महामंत्री चुना गया।

नवमनोनित पदाधिकारियों का सभी ने फूल मालाओं से जोरदार तरीके से स्वागत किया। नवमनोनित पदाधिकारियों ने सभी को साथ लेकर चलने व संगठन को मजबूत करने की बात कही। वही नसीम उस्मानी को संगठन की सदस्यता दिलाई।

अल्ताफ रजा के संचालन में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद, अफजाल अंसारी, संजीव ठाकुर, शहजाद नोमानी, नौशाद सैफी, मयंक कश्यप, अब्दुल रहमान अल्वी, अशरफ अली, डॉक्टर वसीम बारी, आफताब आलम, डॉक्टर आफताब नोमानी, रिहान अंसारी, सुहैल राजू, नसीम उस्मानी, जिया अब्बास, शाही अराफात सैफी, गुलज़ार शेख, कुलदीप राजपूत आदि मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

बिजनौर में नस,डिस्क,हड्डी व जोड़ो से संबंधित रोगों का पक्का इलाज आर्थो न्यूरो स्पाइन क्लिनिक पर संभव

बिजनौर में अब हड्डी रोग व जोड़ो से सम्बन्धित रोगों का पक्का इलाज संभव है…

3 days ago

बिजनौर में लड़की को होटल में बुलाकर शराब पीकर गलत हरकत करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

बिजनौर की देहाती भाषा में कॉमेडी कर लोगों को गुदगुदाने वाले मशहूर यूट्यूबर ईश्वर शरण…

3 days ago

बिजनौर में जानलेवा स्टंट ! ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर की खींचतान चालकों ने जमकर काटा हुड़दंग

सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए वीडियो बनाने की सनक में युवा अपनी जान…

3 days ago

बिजनौर के स्योहारा मे घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, पीड़ित ने एस पी से लगाई न्याय की गुहार

बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र से है जहां  एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ,जिसका वीडियो…

5 days ago