Categories: General

अन्नदाता किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी बने नौशाद सैफी।

मीटिंग में पहुंचे जिला महासचिव शाहनवाज सैफी का संगठन के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत


जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आलमगीर उस्मानी के कार्यालय पर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में पहुंचे अन्नदाता किसान यूनियन के जिला महासचिव शाहनवाज सैफी का संगठन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया तथा संगठन को और ज्यादा मजबूत करने का संकल्प लिया । साथ ही नजीबाबाद के मौहल्ला हवेलीतला-जाब्तागंज निवासी पत्रकार नौशाद सैफी को संगठन के प्रति लगन और पूर्व में किए गए कार्यों को देखते हुए अन्नदाता किसान यूनियन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें बिजनौर जिला मीडिया प्रभारी बनाया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अ0 मोर्चा आलमगीर उस्मानी ने उन्हें मनोनयन व परिचय पत्र देते हुए हरा पटका डालकर संगठन में स्वागत किया। उपस्थित पदाधिकारियों और लोगो ने नौशाद सैफी का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर उस्मानी ने संगठन को मजबूत करने और किसान हित में कार्य करने के साथ साथ संगठन के हर छोटे बड़े कार्यक्रमो में भाग लेने की बात कही। संगठन के जिला महासचिव शाहनवाज सैफी ने कहा कि नौशाद सैफी के जिला मीडिया प्रभारी बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी, पहले भी नौशाद सैफी ने संगठन के लिए कार्य किया है।

नगीना नगर अध्यक्ष अरसलान अंसारी ने कहा कि हमारा संगठन काफी समय से सक्रिय रहकर किसानो, मजदूरों, पीड़ितों की आवाज़ को उठाने का कार्य कर रहा है, अब नौशाद सैफी के जिला मीडिया प्रभारी बनने से हम ओर ज्यादा मजबूत होगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अ.मोर्चा आलमगीर उस्मानी, जिला महासचिव शाहनवाज सैफी, नगीना नगर अध्यक्ष अरसलान अंसारी, आफाक सैफी, मुकीम कुरैशी, नसीम उस्मानी, शहजाद सैफी, विशाल मालिक, नईम मंसूरी, साहिल अंसारी, शाही अराफात सैफी आदि ने हर्ष जताते हुए नौशाद सैफी को अन्नदाता किसान यूनियन में बिजनौर जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर मुबारकबाद दी।

बिजनौर एक्सप्रेस जनपद का एक मात्र न०-1 व लोकप्रिय हिंदी समाचार चैनल है। हम पीड़ितों की आवाज बनकर खबरों को कवर करते है बिजनौर एक्सप्रेस मीडिया राजनीति, खेल, सामाजिक, शिक्षा,मनोरंजन, अपराध, जैसे मुद्दों को उजागर करने का काम करता है जो महत्व के हैं और लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं

नोट : हर तरह के विज्ञापन, व्यक्तिगत, कारोबारी, सामाजिक, चुनावी प्रचार प्रसार के लिए संपर्क करे।

मोबाईल नम्बर : 9193422330-9058837714
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago