राष्ट्रीय प्रेस क्लब चांदपुर ने एसपी सिटी प्रवीण रंजन को सौंपा ज्ञापन।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Chandpur, Bijnor, UP | Updated : 15 नवंबर , 2021

◾आरोपी के दुकान मालिक द्वारा पुलिसकर्मियों पर लगाया 20हजार रुपये लेने का आरोप गलत-अनिल शर्मा

बिजनौर, चाँदपुर। राष्ट्रीय प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल शर्मा के साथ बदसलूकी करने के मामले में चांदपुर पुलिस ने पत्रकार की शिकायत पर आरोपी रियासत अली पुत्र ना मालूम को कोतवाली ले गई थी। और बाद में दोनो पक्षो में समझौता हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को समझौता होने के बाद छोड़ दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल शर्म चाँदपुर नगर रामलीला रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैक में अपने निजी कार्य से गए थे। बाइक खड़ी करने को लेकर रियासत अली पुत्र नामालूम निवासी ग्राम स्याऊ ने अनिल शर्मा के साथ गाली गलौच करते हुवे उनकी बाइक में तोड़ फोड़ कर दी। जिसकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। और बाद में दोनों पक्षो में समझौता होने के बाद आरोपी को वहां से जाने दिया।

13 नवम्बर को रियासत अली के दुकान मालिक नीरज कुमार चौधरी पुत्र जयपाल सिंह चौधरी द्वारा पुलिस पर फैसला कराने के संबंध में पैसे लेने का गलत आरोप लगाया जा रहा है जो सरासर गलत है। राष्ट्रीय प्रेस क्लब चाँदपुर पुलिस पर लगाए जा रहे इस झूठे आरोप की निंदा करता है।

राष्ट्रीय प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार एसपी सिटी प्रवीण रंजन से मिले और मामले की पूरी सत्यता से अवगत कराया। इस मौके पर पत्रकार अनिल शर्मा, मुंसी अतीक, अतीक अहमद, आफाक अहमद, सलीम हासमी, मोहम्मद रहमान,जोगेंद्र सिंह, मोहम्मद अजमल सहित राष्ट्रीय प्रेस क्लब के सभी पत्रकार साथी मौजद रहे।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago