Categories: साहनपुर

नजीबाबाद पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी महाराज का भव्य स्वागत किया गया।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 29 सितंबर , 2021

नजीबाबाद। कोतवाली रोड स्थित दीपक वालिया के प्रतिष्ठान पर नजीबाबाद पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी महाराज का हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी ने कहा कि युवा शक्ति के कंधो पर देश व धर्म का भार है। युवा ही देश का कर्णधार है इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है।

युवा शक्ति पर ही अपने देश और धर्म की रक्षा का दायित्व भी है। युवा अपनी ऊर्जा को व्यर्थ में नष्ट न करते हुए देश व धर्म हित में व्यय करें। उन्होंने युवाओं को व्यसनो से दूर रहते हुए शक्तिशाली युवा शक्ति का निर्माण करने की सलाह दी।उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार को भी जरूरी बताया।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष वरुण मित्तल, नगर अध्यक्ष नितिन सरीन के नेतृत्व में दीपक वालिया के प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में रामनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष, पवन कुमार ब्लॉक प्रभारी कोतवाली, दीपक चौहान ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली, योगेश कुमार कोषाध्यक्ष नगीना, पंकज चौहान, आयुष त्यागी, योगेश कुमार, रोशिक घिल्डयाल, कपिल चौधरी, राजेंद्र सैनी, बलवीर सैनी, अनूप, दिले राम, गोविंद नाथ, रितेश, सुभाष, पवन, यश आदि मौजूद रहे।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago