बिजनौर में आयोजित हुई नमो कबड्डी प्रतियोगिता। 31 टीमों ने लिया भाग इस्माइलपुर रही विजेता ।

Reported by: मौहम्मद फैज़ान | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र द्वारा जनपद बिजनौर में आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।जिसमे चौधरी क्लब इस्माइलपुर विजेता रही। 31 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

बिजनौर के नहटौर ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी ने फीता काटकर किया।

प्रतियोगिता में चौधरी क्लब इस्माइलपुर, बजरंग क्लब गिलाड़ी, यूपीएस इब्राहिमपुर साधो, पालड़ा, सुनपता, अलीपुर दामोदर, सीकरी बुजुर्ग, हरगनपुर नवादा सहित 31 टीमों ने प्रतिभाग किया।

चौधरी क्लब इस्माइलपुर ने प्रथम, फुलसंदा ने द्वितीय व शेरपुर कल्याण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago