नजीबाबाद के पत्र शहजा़द नोमानी को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का नगर अध्यक्ष चुना गया

Bijnor: नजीबाबाद अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शहजा़द नोमानी को पुनः समिति का नगर अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नवमनोनित नगर अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के मौहल्ला रम्पुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित समिति की बैठक में बिजनौर जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद ने शहजाद नोमानी को पुनः नजीबाबाद इकाई का नगर अध्यक्ष मनोनित किया।

बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपनी अपनी सहमति देते हुए पुन नगर अध्यक्ष बनने पर शहजाद नोमानी को बधाई देते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। नगर अध्यक्ष बनने पर शहजाद नोमानी ने जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद समेत मौजूद पत्रकारो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार उन्हें फिर से नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ अंजाम देंगे।

साथ ही उन्होने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये की सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी संगठन का हो। जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद ने कहा कि संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने को लेकर संघर्ष कर रहा है

जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद

उन्होने पत्रकारों से जनहित एंव देश हित में लेखनी को मजबूत करने एंव पीत पत्रकारिता से बचने पर जोर दिया। साथ ही उन्होने नवमनोनित नगर अध्यक्ष से एक सप्ताह के भीतर नगर कमेटी का गठन करने को कहा है। इस अवसर मरगूब हुसैन नासिर, अजय जैन, संजीव ठाकुर, शाही अराफात सैफी, अल्ताफ रजा़ खां, नौशाद सैफी, ताबिश मिर्जा, मौ0 अरहान, मंयक कश्यप, कुलदीप राजपूत, अब्दुल रऊफ, गुलजार शेख, जिया अब्बास, रिहान अंसारी आदि मौजूद रहे।

नगर अध्यक्ष शहजा़द नोमानी

नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की यह खास रिपोर्ट,

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago