बिजनौर- योगी राज में गाय हुईं बेसहारा गोशाला स्वामी ने गायों को बहार कर बोई मुंजी की फसल!

बिजनौर के नजीबाबाद में प्रदेश की योगी सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी बेसहारा पशुओं को सहारा नहीं मिल रहा हैं, जगह जगह गोशाला निर्माण के बाद भी सैकड़ों पशु सड़कों पर घूम रहे हैं ऐसा ही एक मामला नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम रानीकोटा में देखने को मिला। जहा गाव में बनी गौशाला सुनी पड़ी दिखी और आवारा गाय सड़को पर घूमती नजर आई। इतना ही नही गौशाला में मुंजी की फसल बो दी गईं हैं,

जहां सरकार करोड़ो रूपये खर्च कर गांव गांव गौशालाओ का निर्माण करवा रही है, ताकि किसानों की फसले बर्बाद न हो सके और सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके वहीं इस बात की पोल उस समय खुली जब ग्राम रानीकोटा में बनी गौशाला में एक पशु तक नही दिखा और गाव की सड़कों पर पशु घूमते हुए दिखाई दिए। यहां तक कि गौशाला में मुंजी की फसल तक बो दी गई। वर्तमान में उक्त गौशाला में एक भी पशु नहीं हैं। जबकि गौशाला बने काफी समय हो गया है।

बेसहारा पशुओं की स्थिति यह है कि पशु गांव की सड़कों पर घूम रहे है।गौशाला सिर्फ कागज़ो में चल रही है। गौशाला में नाम को भी एक गाय तक नही है। यहां तक कि उक्त गौशाला में पशुओं की जगह खेती हो रही है और गौशाला में मुंजी बोई गयी है। सूत्रों की माने तो गांव की प्रधान प्रतिनिधि की मिलीभगत से गौशाला के अंदर मुंजी बोई गई है।

रिपोर्ट शाही अराफात

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago