Categories: साहनपुर

नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार करने वाले चाचा गिरफ्तार

Reported By : नसीम अहमद | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 20 जुलाई, 2021

Bijnor: नजीबाबाद थाना क्षेत्र की साहनपुर नगरपंचायत में नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को तार तार करने वाले कलयुगी चाचा को स्थानीय पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से गिरफ्तार किया है पुलिस ने कलयुगी चाचा का चालान कर बड़ी हवेली रवाना कर दिया।

ज्ञात हो कि विगत दिनों पूर्व कस्बा साहनपुर के मौहल्ला किला निवासी एक महिला ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका पति कतर विदेश में रहकर अपने परिवार की आजीविका चला रहा है।

पति के विदेश में रहने के चलते वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोप था कि इसका फायदा उठाकर उसके देवर सलमान उर्फ शब्बू पुत्र मौहम्मद यासीन ने उसकी दस वर्षीय बेटी को चीनी लाने के बहाने कमरे में बुला कर उसके कपड़े उतार कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान सलमान फरार हो गया था। पीड़ित किशोरी की माता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा सलमान के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज ली थी। उस समय पुलिस ने कलयुगी चाचा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नही लग सका था।

बीती शाम स्थानीय पुलिस ने एसओजी टीम के साथ कलयुगी चाचा सलमान उर्फ शब्बू पुत्र मौहम्मद यासीन को नजीबाबाद के मालगोदाम तिराहे से गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago