Bijnor: बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन से नजीबाबाद में बहुजनो में दिखी नाराजगी बसपा छोड़ थामा आजाद समाज पार्टी का दामन

Reported By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 27 जुलाई, 2021

Bijnor: बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के ब्राह्मण सम्मेलन से बहुजनो में नाराज़गी दिखी लोगो ने बसपा छोड़ आजाद समाज पार्टी का दामन थामा औऱ चंद्रशेखर आजाद जी को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

ग्राम चंदोक में सुनील बौद्ध जी के आवास पर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बसपा के पूर्व सैक्टर अध्यक्ष श्री सुरचन्द्र भारती जी व संचालन वि0 सगठन मंत्री उमेश जी ने किया।

जिसमें श्री भीमसैन हल्दिया जी जिला उपाध्यक्ष,रजत कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल,विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज हल्दिया,सैक्टर अध्यक्ष संदीप जी,मीडिया प्रभारी शिवम गौतम जी,आजाद समाज पार्टी ने विचार रखे।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरह से फेल है। महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है। पेट्रोल-डीजल, बिजली बिल, गैस रसोई का सामान, दाल और सरसों का तेल आम आदमी की पहुंच से बाहर है।

लॉकडाउन वजह से रोजगार और व्यापार बंद पड़ा है। स्कूलों की फीस, बैंक का ब्याज भी सरकार द्वारा कम नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि 2022 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनेगी तो धन-बल राजनीति को खत्म किया जाएगा। बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी का मकसद समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का है।

और जाति तोड़ो समाज जोड़ो पर जोर दिया जा रहा है बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के आदर्शों पर चलने के लिए भी पार्टी लगातार काम करती रही है।

सभा मे शामिल सुनील बौद्ध जी,सुरेंद्र सिँह जी, रामचरण सिँह जी, पीतम सिँह जी, प्रभात कुमार जी,मनीष कुमार जी,अनुप कुमार जी,बालमुकुन्द जी,वीरसिंह जी,अनिल कुमार विश्वकर्मा आदि लोगो ने आसपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

नजीबाबाद में लगातार हो रही बारिश से गिरी दुकान.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर देख सकते हैं,

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago