Categories: साहनपुर

नजीबाबाद : शौचालय निर्माण कार्य मे घटिया लाल पट्टी की ईंटो का हो रहा है प्रयोग

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Najibabad, Bijnor, UP | Updated : 7 दिसम्बर, 2021

नजीबाबाद/गुनियपुर। विकास खण्ड कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम पंचायत महेशपुर उर्फ हिरावाली मे नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बताया की मानक के अनुरूप सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य मे घटिया क्वालिटी लाल पट्टी की ईंट लगाई जा रही है।

ये जानकारी लेने के लिए कुछ पत्रकार गांव महेशपुर उर्फ हीरावाली पहुंचे तो वहां देखा शौचालय निर्माण कार्य मे लाल पट्टी क्वालिटी की ईंट लगाई जा रही है इस बाबत जब वहां मौजूद ठेकेदार से जानकारी ली तो उन्होंने ईंट के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए दो ईटो को जब आपस मे मारा तो एक ईट टुट गई ।

इससे लगता है कि ईंट घटिया क्वालिटी की है और वहां शौचालय का निर्माण कर रहे राज मिस्त्री से सीमेंट रेत मसाला के सम्बन्ध मे जानकारी मांगी तो मिस्त्री ने बताया मसाला आठ एक का लगाया जा रहा है ठेकेदार शौचालय निर्माण के सम्बन्ध मे कोई सन्तोष जनक जवाब नही दे पाये।

जब ठेकेदार को पता चला कि मिस्त्री द्वारा पत्रकारों को आठ एक का मसाला से निर्माण होना बताया तो उक्त ठेकेदार मिस्त्री के उपर आग बबूला हो गया और कहने लगा कि तुम ये सब बातें इनको क्यो बता रहे हो उधर ग्राम पंचायत अधिकारी को क‌ई बार फोन लगाया रिसिव नही किया।

इस सम्बन्ध मे ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह से वार्ता की गई तो ग्राम प्रधान ने कहा अगर शौचालय निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री लगाई जा रही है तो हम इसकी जांच उच्च स्तर के अधिकारियों से कराऊंगा उधर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी ठेकेदार सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री लगा रहे है उक्त भ्रष्ट ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago