बिजनौर एक्सप्रेस के चीफ़ रिपोर्टर अल्ताफ रज़ा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्य,

नजीबाबाद के मौहल्ला रम्पुरा स्थित अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कार्यालय पर बैठक का अयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद ने कहा कि देश भर में पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं देश के चौथे स्तम्भ पर लगातार हमले हो रहे हैं ऐसे में उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया है,

इस दौरान नगर कमेटी का गठन करते हुए शहज़ाद नोमानी को नगर अध्यक्ष, शाही अराफ़ात वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित शर्मा उपाध्यक्ष, संजीव ठाकुर महामंत्री, सुहैल राजू मंत्री, मौहम्मद अरहान उपमंत्री, नौशाद सैफ़ी कोषाध्यक्ष, मयंक कश्यप प्रचार मंत्री, कुलदीप राजपूत आयव्य निरीक्षक व देव प्रताप एडवोकेट को कानूनी सलाहकार बनाया गया।

नजीबाबाद के समाजसेवी व पत्रकार अल्ताफ रजा का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्य बने जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता इस मौके पर शहर के कई बड़े पत्रकार मौजूद रहे,

बताता चलूं कि अल्ताफ रज़ा नजीबाबाद से अभी तक न्यूज़ चैनल के पत्रकार के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों में भी आतें हैं उनके पत्रकारिता में उतरने के बाद शहर के लोगों को पत्रकारिता में उनसे बहुत उम्मीदें हैं

इस अवसर पर उन्हें नगर के समाजसेवियों व सभी पत्रकार बंधूओ ने मुबारकबाद दी हैं,

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago