फैज़ आलम खाँ बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्थायी ज़ज, नजीबाबाद क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया!

▪️नजीबाबाद के मशहूर एडवोकेट मरहूम अजमल खाँ जी की फैमिली में खुशी की लहर,

Bijnor नजीबाबाद के पूर्व चेयरमैन व मौजूदा चेयरपर्सन पति मौअज्जम खाँ एडवोकेट जी के छोटे भाई फैज आलम खाँ जी को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट इलाहाबाद मे स्थायी जज नियुक्ति किया है जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

फैज़ आलम खाँ नजीबाबाद के मरहूम एडवोकेट अजमल खाँ जी की फैमिली से आते हैं, बता दे कि मरहूम अजमल खाँ जी क्षेत्र के सबसे पहलें मुस्लिम एडवोकेट व सियासी व्यक्ति थें, अजमल खाँ जी के पुत्र अख्तर खां साहब ने चार बार चेयरमैन रहतें हुए नजीबाबाद के लोगों की खिदमत की और अब इनके पुत्र मौअज़्ज़म खां लोगों की खिदमत कर रहे हैं, यह फैमिली समय-समय पर नजीबाबाद व जनपदवासियों को गौरवान्वित होने का एहसास दिलाती रहतीं है। इस फैमिली ने कई ऐसे मौके दिए हैं जब क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

फैज़ आलम खाँ जी का सफ़र नजीबाबाद से एक वकील (एडवोकेट) के तौर पर शुरू हुआ था जो अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्थायी ज़ज पर पहुँच गया हैं। उनके कार्यकाल को देखते हुए उम्मीद लगाई जा सकती हैं कि वह फिर से भविष्य में वह दोबारा जनपदवासियों को गौरवान्वित होने का मौका जरूर देगें। (Bijnor Express)

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago