बिजनौर के नजीबाबाद में देखने को मिली इमानदारी की मिशाल

आज के इस दौर में चंद रुपए के लिए लोगों का ईमान डग मगा जाता है, लेकिन आज भी कई लोगों में ईमानदारी जिंदा हैं। इसका उदाहरण नजीबाबाद में देखने को मिला, जहा एक व्यक्ति ने अपनी ईमानदारी और इंसानियत का परिचय देते हुए सड़क पर मिले फोन की टूटी डिस्प्ले को पहले सही कराया फिर उसके बाद मालिक तक फोन पहुचा दिया। जिसकी मोबाइल स्वामी सहित तमाम लोगो ने प्रशंसा की

जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के मौहल्ला मुनीरगंज निवासी डॉक्टर वसीम बारी कुछ दिख पहले प्रतिदिन की तरह अपने बच्चो को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे, इस दौरान रायपुर मार्ग के आसपास उनकी जेब से फोन निकलकर गिर गया था, जिसके बाद वह काफी परेशान हुए थे, उन्होंने इधर उधर फोन को काफी तलाश किया लेकिन फोन का कोई सुराग नहीं लगा था।

बुधवार को मोबाइल स्वामी डॉक्टर वसीम बारी के पास पहुचे कछियाना बस्ती निवासी बल्ली ने उन्हें उनका फोन सही सलामत वापस किया, बल्ली ने बताया कि उन्हें यह फोन सड़क पर मिला था, जिसके ऊपर से कार गुजर चुकी थी मोबाइल की डिस्प्ले टूटने के कारण मोबाइल में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, उसने मोबाइल शॉप पर मोबाइल ठीक करवाने के लिए दे दिया था, करीब एक सप्ताह बाद मोबाइल सही हुआ।

डॉक्टर वसीम बारी ने अपना फोन लेकर बल्ली का आभार व्यक्त किया। बल्ली ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का मोबाइल गिर जाता है तो वह काफी परेशान हो जाता है, ये मुझे अच्छी तरह मालूम है क्यों कि आजकल सभी लोगों का रोजगार और अन्य मामले मोबाइल से जुड़े होते है, तमाम लोगों ने बल्ली की इस ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

एफिल टावर, बुर्ज खलीफा, लंदन ब्रिज, ट्विन टावर सब नजीबाबाद में फैमिली के साथ पहुंचकर उठाएं लुत्फ

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago