क्रिकेट मैच में सब रजिस्ट्रार ऑफिस नजीबाबाद की टीम ने एचडीएफसी बैंक को हराकर जीती ट्रॉफी

▪️क्रिकेट मैच उद्घाटन सब रजिस्ट्रार प्रीति विक्रम ने किया

▪️सब रजिस्ट्रार टीम के कप्तान रानू को 28 रन बनाने व 5 विकेट लेने पर मैन अॉफ दॉ मैच चुना गया

Bijnor: नजीबाबाद सब रजिस्टार ऑफिस नजीबाबाद और एचडीएफसी बैंक नजीबाबाद के बीच ईदगाह मैदान सहारनपुर में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच हुआ जिसका उद्घाटन सब रजिस्ट्रार प्रीति विक्रम ने किया।

टॉस जीतकर रजिस्ट्री ऑफिस टीम के कप्तान सौरभ कश्यप ने पहले बल्लेबाजी शुरू की तथा अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया ।

दूसरी पारी में एचडीएफसी बैंक की टीम पूरी मेहनत करते हुए मात्र 139 रन बना कर ऑल आउट हो गई । सब रजिस्ट्रार टीम के कप्तान रानू ने 28 रन बनाए और 5 विकेट लिए सौरभ कश्यप ने पांच चौके और पांच छक्के के सहयोग से 58 रन का सहयोग दिया और 2 विकेट भी लिए ओवैस ने 30 रन और नौमान ने 29 रन बनाए एचडीएफसी टीम के आयुष शर्मा ने 50 रन हैप्पी ने 33 रन और शिवम ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच गुफरान उर्फ रानू के नाम रहा । एचडीएफसी टीम के कप्तान मनोज गोसाईं ने विजयी टीम को बधाई दी।

सब रजिस्ट्रार ऑफिस टीम में कप्तान सौरभ कश्यप रविराज कश्यप मोहम्मद दानिश मोहम्मद ओवैस मोहम्मद जुबेर रुचिन चौधरी मोहम्मद नोमान अब्दुल रब ओजेश राजपूत अरुण गुफरान उर्फ रानू मोहम्मद आमिर तथा एचडीएफसी टीम में कप्तान मनोज गोसाई अर्जुन राजेंद्र नितिन प्रमोद नेगी आयुष शर्मा हैप्पी शिवम दुष्यंत अरुण और शिव कुमार रहे

मैच के अंत में सब रजिस्ट्रार नजीबाबाद प्रीति विक्रम व प्रभारी उप निबंधक खतौली राजाराम ने सभी खिलाड़ियों व विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद काशिफ अनवार अहमद मोहम्मद साकिब राहुल शर्मा सरदार जसपाल सिंह भानु प्रकाश कश्यप मेघनाथ आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

क्रिकेट मैच में मास्टर राशिद व माजिद ने अंपायरिंग की। मोहम्मद अहसान अंसारी मोहम्मद जीशान, अनवर शारिक उर्फ गुड्डू ने मजेदार कमेंट्री से दर्शकों का मन मोह लिया।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

https://youtube.com/@bijnorexpress

नजीबाबाद से हमारे सहयोगी विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago