नजीबाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अरोग्य के योजना के अंतर्गतउपचार एवं जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई

Bijnor: नजीबाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बीजेपी के जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी ने फीता काटकर किया,

इस मौके पर मुख्यातिथि भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली विक्रांत चौधरी ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार स्वास्थ्य के प्रति काफी गम्भीर है। उन्होंने सभी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अरोग्य मेले का लाभ उठाने का आह्वान किया

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अरोग्य योजना के अंतर्गत प्रदेश के समस्त परिवारों, गरीबों तक स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी नि:शुल्क जांच एवं उपचार के लिए प्रत्येक रविवार को शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10:00 से सांय 4 बजे तक इस स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है

इस योजना के अंतर्गत समस्त बीमारियों के उपचार एवं जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं

इस मौक़े पर पीएचसी प्रभारी डॉ0 फैज हैदर, फार्मासिस्ट बृजेश कुमार, अभिषेक त्यागी, कौशिक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर चौधरी निपेंद्र कुमार, आमिर अली सहित विज़न कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रही,

(नजीबाबाद से शाही अराफ़ात सैफ़ी की यह खास रिपोर्ट)

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago