बिजनौर के नजीबाबाद गौशाला में उचित प्रबंध ना देख भड़के दर्जा प्राप्त मंत्री:- गोपाल अंजान

Bijnor: नजीबाबाद में स्थित गौशाला के औचक निरीक्षण को पहुंचे उत्तर प्रदेश ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) गोपाल अंजान गौशाला की व्यवस्थाओं को देख भड़क गए उन्होंने डीएम, एसडीएम व कोतवाल से संपर्क कर मामले की शिकायत की,

साथ ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला लाकर जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कराने की बात कही रविवार को उत्तर प्रदेश ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) गोपाल अंजान नगर के मौहल्ला जाब्तागंज में कबाड़ी मार्केट के समीप स्थित गौशाला में औचक निरीक्षण को पहुंचे

वहां अव्यवस्थाओं को देख वह भड़क उठे उन्होंने जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय से फोन पर वार्ता कर गौशाला की व्यवस्थाओं में कमी होने की बात कही साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह से फोन पर बात की एसडीएम के बिजनौर में एक बैठक में होने की जानकारी दी

जिसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को गौशाला पहुंचने को कहा जिस पर कोतवाल के सामने उन्होंने गौशाला की खामियों को टटोला बोर्ड के उपाध्यक्ष ने जहां गौशाला में खामियां ही खामियां होने की बात कही, वहीं उन्होंने इस मामले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाकर कार्यवाही कराए जाने के लिए कहा,

नजीबाबाद गौशाला में उचित प्रबंध ना देख भड़के दर्जा प्राप्त मंत्री




(बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे सवांददाता सोनू अदित्य की ये खास रिपोर्ट)

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago