नजीबाबाद थाना प्रभारी ने घर से लापता हुए छह वर्षीय बालक को एक घंटे में बरामद कर परिवार को सौपा

🔹नजीबाबाद कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह के कामों की शहर में हो रही हैं जमकर सराहना,

Najibabad: स्थानीय पुलिस ने अपने घर से लापता हुए एक छह वर्षीय बालक को त्वरित कार्रवाई करते हुए ढूंढने में सफलता प्राप्त की। नगर के शकूरनगर निवासी श्रीमती शाजिया पत्नी आमिर ने शनिवार को दोपहर अपने घर से अपने छह साल के पुत्र अरीब के अचानक लापता होने तथा आसपास काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता न
चलने की सूचना दी,

साथ ही ग्राम अलीपुरा में अपनी ससुराल वालों पर बच्चे को गायब करने का शक जताया,

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को लापता बालक का पता लगाने के लिए भेज दिया। पुलिस टीम में शामिल एसआई विजय यादव ने हलका पुलिसकर्मियों योगेश आदि के साथ अलीपुरा पहुंच कर जब मामले की जानकारी की तो उक्त बालक वहां खेतों में घूमता पाया

बालक ने पुलिस को घर से अपने आप वहां पहुंचने तथा बाद में भटक जाने की जानकारी दी। घटना से मात्र एक घंटे बाद ही पुलिस ने लापता बालक को क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा से सकुशल बरामद कर लिया। बालक के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया

(नजीबाबाद से हमारे सवांददाता अल्ताफ रजा की यह खास रिपोर्ट)

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago