नजीबाबाद रायपुर रोड़ पर दुल्हे की कार वह ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर में दुल्हन की हुईं मौत

Bijnor: नजीबाबाद रायपुर रोड पर कल देर रात रायपुर में स्थित पेट्रोल पंप के पास दुल्हे की कार व ट्रैक्टर ट्राली की भयंकर टक्कर हो गई जिसमें दुल्हन की मौत हो गई हैं,

प्राप्त जानकारी के अनुसार किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोचीपुरा से बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शैयालीपुर कोटला से बरात गयीं थी और देर रात यह बरात रायपुर के रास्ते से आ रहीं थीं, कार मे मौजूद दुल्हन अपनी ससुराल किरतपुर थाना ग्राम मोचीपुरा आ रही थी,

तभी रायपुर रोड पेट्रोल पंप के समीप नजीबाबाद से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने कार को टक्कर मारी जिसके चलते गाड़ी में मौजूद सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये,

सभी घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा दुल्हन पूजा को मृतक घोषित कर दिया गया और साथ में घायल हुए सभी को उपचार देकर उन्हें घर भेज दिया गया,

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र पाल व थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह मौके पर टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया,

परिवारवालों के मुताबिक पूजा की उम्र 24 साल व उनके पति मायाराम की उम्र लगभग 28 साल थी परिवारवालों के मुताबिक 16 फरवरी को मायाराम की शादी शैयालीपुर कोटला गांव में पूजा से हुई थी जो कि शुक्रवार देर शाम अपनी पत्नी पूजा को उसके घर से अपने घर लेकर आ रहा था,

वही पति मायाराम सहित परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई जिसमें बबीता, माया रा नाताशा ,समीत सभी को उपचार देकर उनके घर भेज दिया गया,

रायपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप कार व ट्रैक्टर ट्राली की भयंकर टक्कर से हुयी दुल्हन की मौत, और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर पर जुड़े,

नजीबाबाद से हमारे सवांददाता सोनू अदित्य की ये रिपोर्ट,

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago