नजीबाबाद में हिंदू वाहिनी ने लगाई मंदिर के पुजारी का उत्पीड़न रोकने की गुहार

Bijnor: नजीबाबाद में राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी ने स्थानीय थाने पहुचकर एक शिकायती पत्र थाना अध्यक्ष नजीबाबाद को सौपा ज्ञापन में थाना अध्यक्ष से मंदिर के पुजारी का उत्पीड़न रोकने की गुहार लगाई

गुरुवार को राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष नमन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, नमन कुमार उपाध्याय, अतुल शर्मा, अमित शर्मा, पंकज
वर्मा, आशीष शर्मा, नितिन गुप्ता, अनुज वर्मा, विशाल कुमार आदि ने थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह को शिकायती पत्र सौपते हुए बताया कि मौहल्ला मुक्तेश्वर महादेव निवासी कुसुम शर्मा पत्नी गणेश शर्मा मौहल्ले में चौरासी घंटो वाला मन्दिर प्राचीन में सेवा का कार्य करती है।

प्रार्थनी की कई पीड़ी उस मन्दिर में सेवा का कार्य करती चली आ रही है। उक्त मन्दिर के बराबर में प्रार्थनी के पूर्वजों का रहने के लिये जगह दान में दी गयी थी तथा प्रार्थनी वर्षों से उक्त मन्दिर के बराबर वाली आराजी में रहती चली आ रही है।

उक्त मन्दिर की कमेटी अध्यक्ष अंशुल मेहरा व अन्य कमेटी के सदस्य प्रार्थनी के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। तथा प्रार्थनी को उसकी रहने वाली जमीन में कुछ भी कार्य नहीं करने देते है। तथा मना करने पर प्रार्थनी को गन्दी-गन्दी गालियां देते है। तथा प्रार्थनी को जान से मारने की धमकी देते हैं।

उक्त व्यक्तियों से प्रार्थनी व उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। तथा उक्त व्यक्तिय प्रार्थनी व उसके परिवार को किसी भी झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी दे रहे है। तथा आये दिन झूठे आरोप लगाकर फर्जी प्रार्थना पत्र थाने में देकर प्रार्थनी को फसाते हैं जिससे पुलिस प्रार्थनी व उसके परिवार को परेशान करती रहती है।

प्रार्थनी की रहने की जगह कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती है जिससे परिवार की जान-माल का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त व्यक्तियों को प्रार्थनी के रहने वाली आराजी में प्रार्थनी द्वारा निर्माण कार्य करने से ना रोका जाये। या कमेटी द्वारा प्रार्थनी को रहने के लिये कोई अन्य जमीन दिलायी जाये। राष्ट्रीय यूवा हिन्दु वाहिनी अधिकारियों से मांग करती है कि मन्दिर पुजारी के साथ निष्पक्ष जांच कराकर प्रार्थनी को न्याय दिलाया जाए।

नजीबाबाद से शाही अराफ़ात की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago