नजीबाबाद जीआरपी पुलिस ने सराहनीय कार्य कर पेश की इंसानियत की मिसाल

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 09 जुलाई, 2021

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद जीआरपी नजीबाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य कर पेश की इंसानियत की मिसाल कल लगभग सुबह o9:30 बजे रेल्वे स्टेशन नजीबाबाद पर ड्यूटीरत का0340 का0 विकास 822 संजीव कुमार मा0 222 करिश्मा चेकिंग व गस्त के दोरान प्लेटफार्म नo 1 पर प्रतिशलय के पास एक 18 वर्षीय लड़की गुमसूम बेठी दिखाई दी।

लड़की के पास पूछताछ की गई तो काफी परेशान दिखाई दी व घबराई हुई लग रही थी लड़की को समझा कर पानी पिलाकर महिला सिपाही ने नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रजनी (काल्पनिक) बताया तथा अपना पता बताने से इंकार कर रही थी व उसने बताया की मैं अपने घर से नाराज़ होकर चली आई हूँ अब अपने घर वापस नही जाऊँगी ।

जिसके सम्बंध मैं सूचना तत्काल थानाध्यक्ष जीआरपी नजीबाबाद सरवेज़ खां को दी थानाध्यक्ष ने उस लड़की को महिला कांस्टेबल की उपस्थिति में अपने कार्यलय में बिठाकर इतमिनान से समझाया तथा पिता का नाम व पता पूछा तो रजनी ने दुबारा अपना पता ठाकुर दुवारा जनपद मुरादाबाद बताया बताये गये पते पर संपर्क कर परिजनों का थाना नजीबाबाद जीआरपी बुलवाया गया ।

रजनी (काल्पनिक) के पिता राकेश सिंह,व माता व अन्य परिजन थाना जीआरपी नजीबाबाद आये जिनके द्वारा बताया गया की रजनी उनकी लड़की है जो घर से नाराज़ होकर बिन बताए चली गई जिसे हमने कई जगह ढूंढ़ा रजनी को जीआरपी नजीबाबाद पुलिस द्वारा परिजनों के सुपुर्द किया गय रजनी के परिजनों तथा रेल्वे स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने बहुत तारीफ़ जीआरपी नजीबाबाद पुलिस की गई रजनी (काल्पनिक) उपरोक्त को उसके परिजनों के सुपुर्द सकुशल रवाना किया गया

बिजनौर की अन्य खबरों के लिए www.Bijnorexpress.com पर लॉगिन करे ।

बिजनौर एक्सप्रेस की मोबाइल एप्लीकेशन आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago