एक गिलास पानी नहीं देने पर मंडावली में पति ने फावड़ा मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट,

बिजनौर: नजीबाबाद मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरी निवासी धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी कि उसने उसको एक गिलास पानी नहीं दिया था महिला के मायके वालों के पहुंचने के बाद घटना का पता चला मृतक महिला के भाई ने बताया की उनको पहले यह बताया गया था कि उनकी बहन के सांप ने काट लिया है जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई हैं

प्रेमपुरी पहुंचने पर मृतक महिला के सर में चोट का निशान देखने के बाद उनको शक हुआ तो उन्होंने उसके मरने का कारण अपने बहनोंई से गांव वालों से पता किया जिसके बाद उन्हें पता चला कि इसके सर में धर्मेंद्र ने फावड़ा मारा है जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई मृतका के मायके वालों ने मंडावली पुलिस को सूचना दी सूचना पर मंडावली थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस ने हत्या के आरोपी धर्मेंद्र को भी हिरासत में ले लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago