नजीबाबाद में दिन दहाड़े बैंक से पैसे निकाल कर ला रही महिला के बैग से लाखों रुपए किए साफ़

Bijnor: नजीबाबाद में दिन दहाड़े बैंक से पैसे निकाल कर ला रही एक महिला के बैग से दो महिलाओं ने लाखों रुपए चोरी कर लिए और महिला और उसके पति को तनिक भी पता नहीं चलने दिया, जब दोनों महिलाएं रिक्शा से उतर कर चली गई तो पति पत्नी को रुपया चोरी होने का आभास हुआ,

पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई गई तो पुलिस हरकत में आई, और खुद तत्काल एसपी सिटी ने मौके पर पहूंच कर इस घटना का संज्ञान लिया,

दरअसल शुक्रवार को दोपहर समीपुर अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट अमित कुमार की माता शशि और उसके पिता जनाना अस्पताल के पास पंजाब नेशनल बैंक से 635000 रुपया निकालकर रिक्शा में बैठ गए इसी दौरान दो महिलाएं भी रिक्शा में सवार हो गई जिन्होंने बैग में ब्लेड मारकर ₹ 235000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया,

जब दोनों महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास उतर कर चली गई तो पति पत्नी को चोरी का आभास हुआ जिसकी शिकायत नजदीकी पुलिस चौकी सराय पर की गई रुपए गायब हो जाने से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया

एसपी सिटी डॉ प्रवीण कुमार रंजन भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने सर्विलांस के माध्यम से पुलिस को खुलासा करने के निर्देश दिए फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है,





नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago