Categories: General

बिजनौर में पिकअप और गन्ने से भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर में 1 की मौत

बिजनौर के ग्राम नींदडु मे हुई पिकअप और गन्ने से भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर ट्रैक्टर चालक हुआ मौके से फ़रार आप को बता दे कि यमदूत बनकर सड़को पर दौड़ रहे गन्ना भरे ट्रक राहगीरों के लिए आफत बने हुए हैं। लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ठोस कदम नही उठा रहे हैं दिन-रात गुजर रहे गन्ना भरे ट्रक आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं

खबर है कि जनपद बिजनौर के ग्राम नींदडु मे पिकअप और गन्ने से भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई ,टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि पिकअप में बैठे तीन लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गये शेरकोट से बुरुश बनाने का सामान भरकर भानु और नितिन पुत्र राजेंद्र और एक उनका दोस्त शेरकोट से दिल्ली जा रहे थे

जैसे ही वह नींदडु चुना भट्टी के पास पहुंचे नूरपुर की ओर से आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई , जिसमें भानु की हालत ज्यादा सीरियस देखते हुए उसे धामपुर चक में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया नितिन और उसके दोस्त की हालत को देखते हुए उसे गांव के ही अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ साकिब ज़ैदी

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago