बिजनौर के नजीबाबाद में एसपी सिटी ने चलाया चैकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे चालान फ्लैग मार्च भी निकला

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर बिजनौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया है। देर रात जिले भर में पुलिस अधिकारियों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई।

नजीबाबाद में  बीती शाम एसपी सिटी बिजनौर संजीव कुमार बाजपेई नगर के कृष्णा टॉकीज चौराहे पर पहुंचे, जहा उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना नंबर प्लेट, हेलमेट, बाइक पर तीन सवारियां, लाइसेंस, कार ड्राइवर की सीट बेल्ट एवं वाहनों के फिटनेस की चेकिंग की।

चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हडकंप मच गया। वाहन चालक उल्टे हाथ पांव दौड़ते नजर आए। एसपी सिटी ने एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के नियमों का पालन ना करने पर चालान का टे।

एसपी सिटी ने कहा कि लगातार सड़क हादसे हो रहे है, लेकिन वाहन चलान नियमों का पालन नहीं कर रहे है, उन्होंने सभी से यातायात के नियमों का पालन करने और बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह, सराय चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा पुलिस अधिकारियों का यह विशेष अभियान गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य नजीबाबाद

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago