नजीबाबाद के लोगों को गोल्ड लोन की सुविधा मुहैया कराने के लिए कैप्री गोल्ड लोन की ब्रांच का हुआ शुभारंभ

जिला बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के लोगों को अच्छी गोल्ड लोन की सुविधा मुहैया कराने के लिए कैप्री गोल्ड लोन का शुभारंभ किया गया। शाखा अपने ग्राहकों को गोल्ड लोन के साथ कार, होम व बिजनेस लोन की सुविधा भी देगी।

नजीबाबाद में डबल फाटक पुल के पास कैप्री ग्लोबल लिमिटेड की ओर से कैप्री गोल्ड लोन की शाखा का शुभारंभ हुआ। ब्रांच मैनेजर मोहित सैनी की उपस्थिति में खुली कैप्री गोल्ड लोन का मुख्य अतिथि शाखा के जोनल मैनेजर पंकज गुप्ता, एरिया मैनेजर अर्पित टंडन ने फीता कांटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी शाखा बिजनौर, नगीना कोटद्वार व धामपुर में खुली हुई है जो बाजार के रेट के हिसाब से हमारी कंपनी अब ब्याज पर गोल्ड लोन का फायदा दे रही है।

उन्होंने ग्राहकों को बताया कि उनकी कंपनी गोल्ड लोन के साथ-साथ कार, बिजनेस व होम लोन भी मुहैया कराएंगी। जिससे हर वर्ग के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें अपने सपने साकार करने का सुनहरा मौका भी मिलेगा।

गोल्ड लोन के चलते उनके पास लाॅकर की सुविधा भी है और ग्राहकों के लिए अन्य कंपनियों की तरह ब्याज जमा करने की तिथि भी अलग होगी।

ब्रांच मैनेजर मोहित सैनी ने शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गौरव कुमार, शिवा तोमर, प्रमोद कुमार, मुकुल कुमार, वंशिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago