बज़्म ए जिगर नजीबाबाद ने देहली से आये मेहमान शायर शहादत अली निजा़मी के एजा़ज़ में शेरी नशिस्त का आयोजन किया

बिजनौर के नजीबाबाद में बज़्म ए जिगर नजीबाबाद की ओर से देहली से आये मेहमान शायर शहादत अली निजा़मी के एजा़ज़ में एक शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया। शेरी नशिस्त में मौजूद शायरो ने उम्दा कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी

सोमवार को नगर के मौहल्ला मेहंदीबाग में मशहूर शायर डाक्टर रईस अहमद भारती के आवास पर हुई शेरी नशिस्त का डाक्टर तैय्यब जमाल ने नात ए रसूल ए पाक से आगाज करते हुए कहा…..आप का जो गुलाम होता है, इस जहाँ का इमाम होता है। गज़ल के दौर में शहबाज़ अख्तर नजीबाबादी ने कलाम पेश करते हुए कहा… बीती बातों को याद कर कर के, मैं तो जीता हूँ रोज़ मर मर के।

नौजवान शायर उबैद नजीबाबादी ने ग़ज़ल पेश करते हुए कहा….. रखना होता है कही और कही रखता हूँ, कोई सामान सलीके से नही रखता हूँ।। बेहतरीन शेर कहने वाले शायर आसिफ मिर्ज़ा ने कहा…… तुम्हारे एक नही ने बचा लिया वरना, तुम्हारे प्यार का अहसान उतारता कैसे।

डाक्टर तैय्यब जमाल ने गज़ल पेश करते हुए कहा….. जिस का अहसास ए कल्ब मर जायें, जिंदा एक लाश है जिधर जाये। शेरी नशिस्त की निजा़मत फरमा रहे शायर शादाब जफर ने कहा… आज के दौर में वफा ही नही, कौन दे दो कोई सिला ही नहीं।।

बुजुर्ग उस्ताद शायर डाक्टर नसीम अख्तर मुल्तानी ने खूबसूरत ग़ज़ल पेश करते हुए कहा… कभी बदली नही कश्ती, कभी दरिया नही बदला। भले ही डूब जाये हम, मगर जज़्बा नही बदला। मेज़बान बुजुर्ग उस्ताद शायर डाक्टर रईस अहमद भारती ने कहा….. ये कहना है दानाओ का इक दिन ऐसा आयेगा, हंस चुगेगा दाना तुनका कव्वा मोती खायेंगा।

देहली से तशरीफ़ लाये मेहमान शायर शाहादत अली निजा़मी ने कहा…. मेरे दिल पर वो अपनी हुक्मरानी छोड जाता है, रूलाकर जो मेरी आंखों में पानी छोड़ जाता है। शेरी नशिस्त की सदारत कर रहे मशहूर शायर मौसूफ अहमद वासिफ ने कहाँ…. दबे दबे हुए पाँव से आ रहा है कोई, गर्दिशो छोड़ दो पीछा बुला रहा है कोई। उम्दा कलाम पेश कर शेरी नशिस्त में खूब वाहवाही लूटी।

शेरी नशिस्त की अध्यक्षता शायर मौसूफ अहमद वासिफ ने की व संचालन शादाब जफर शादाब ने किया शेरी नशिस्त के मेहमान ए खुसुसी शहादत अली निजा़मी व डाक्टर नसीम अख्तर मुल्तानी रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम नजीबाबाद

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago