ACBWF ने मिट्टी के अवैध खनन को बंद कराने के लिए उपजिलाधिकारी नजीबाबाद से की शिकायत

▪️नजीबाबाद उपजिलाधिकारी,पुलिसक्षेत्राधिकारी सहित तहसीलदार को लिखित में शिकायत देकर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को बंद कराने की मांग की।

नजीबाबाद तहसील के कस्बा व देहात क्षेत्र में खनन माफिया हावी हैं। मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है। प्रतिदिन पुलिस व प्रशासन की नाक के नीचे से होकर मिट्टी भरे डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली निकलते हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इससे ये लोग बुलंद हौसलों के साथ अपने काम में जुटे हुए हैं

सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा नजीबाबाद उप जिलाधिकारी, पुलिसक्षेत्राधिकारी व तहसीलदार को अवैध खनन को लेकर एक शिकायत दी गई है,

जिसमें आये दिन दुर्घटनाओं, वायु प्रदूषण, बड़ी मात्रा में राजस्व की हानि व इससे क्षेत्रवासियों को होने वाली जनसमस्याओं का हवाला देते हुए एक एक शिकायती पत्र दिया गया हैं। उपजिलाधिकारी नजीबाबाद द्वारा शिकायत पर कार्यवाही कर खनन माफियाओं के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं

नजीबाबाद से हमारे सवांददाता वसीम बारी की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago