नजीबाबाद के सभासदों ने डी एम बिजनौर को भ्रष्टाचार एवं वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया

बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के चौधरी चरनसिंह सभागार में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां नजीबाबाद के कुछ सभासदों ने डी एम अंकित कुमार अग्रवाल को नजीबाबाद नगर पालिका में होने वाले भ्रष्टाचार एवं अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया

नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के कुछ सभासदों ने बताया कि दिनांक 12/12/2024 को अधिशासी अधिकारी नजीबाबाद को वर्तमान चेयरमैन के कार्यकाल में नगर के अंदर कराए गए विकास कार्यो के संबंधित लगभग 20 बिंदुओं पर जानकारी मांगी जिसमें प्रार्थीगणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया था लेकिन अभी तक उन्हें कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गयी है ना ही समस्या का समाधान कराया गया है।

सभासदों ने आरोप लगाया कि अलाव के लिए जो लकड़ी भेजी जा रही है वह भी मानके के अनुरूप 25 किलो ना होकर 17 से 18 किलो भेजी जा रही है, वार्ड नं०-13, 21, 19 व 5 में अब तक कोई अलावाव्यवस्था नहीं करायी गयी है  सभासदों ने आरोप लगाया कि जहां अलाव के लिए लकड़ी भेजी जा रही है वह भी मानके के अनुरूप 25 किलो ना होकर 17 से 18 किलो भेजी जा रही है।

उन्होंने बताया कि लगभग 5 माह से कोई बोर्ड की मिटिंग नहीं हुई है , वार्ड नंबर 16 के सभासद मोहम्मद अशरफ उर्फ चांद ने बताया कि उनके वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है जबकि उन्होंने कई बार इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया है

उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में ना तो सड़के बनाई जा रही हैं न हीं नालियां बनाई जा रही हैं और उनके वार्ड में विद्युत के खंभे नीचे से गल चुके हैं न ही उनको बदलवाया जा रहा है जिससे कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने मौके पर अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार को बुलाकर आदेश दिया कि सभासदों द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई जाए और उनकी समस्याओं का समाधान का आदेश दिया, ज्ञापन देने वाले सभासदों में  शिवम अवाल ,सभासद रेहाना इरशाद , राजेश कुमार , अशरफ़ उर्फ चांद मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम नजीबाबाद

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago