बिजनौर के नजीबाबाद में आयुष चिकित्सक वेलफेयर समिति के सदस्यों ने बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जरूरत मंदों को लिहाफ बांटे

बिजनौर के नजीबाबाद में आयुष चिकित्सक वेलफेयर समिति के सदस्यों ने बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जरूरत मंदों में लिहाफ बांटे। आज दोपहर 3:00 बजे  आयुष चिकित्सक वेलफेयर समिति के सदस्यों ने जरूरतमंदों में सर्दी के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए नजीबुद्दौलाह जूनियर स्कूल महल सराय में लिहाफ वितरित किए।

आयुष चिकित्सक वेलफेयर समिति के अध्यक्ष डॉ शहजाद अनवर ने बताया कि यह कोई पहला मौका नहीं है की आयुश चिकित्सक वेलफेयर समिति नजीबाबाद ने जरूरतमंदों में लिहाफ वितरित किए हो बल्कि शिवरात्रि पर शिव भक्तों के लिए फ्री मेडिकल कैंप व अन्य समाज सुधारक कार्यक्रम भी आयोजीत किए हैं तथा भविष्य में भी करते रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमां नजीबाबाद के अध्यक्ष डॉ नाजिम अंसारी ने आयुष चिकित्सक वेलफेयर समिति के सदस्यों द्वारा किए गए कार्यक्रम की हृदय से सराहना की।

कार्यक्रम में नीमा के  भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ अब्दुल बारी भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ सुलेमान सिद्दीकी वर्तमान महासचिव डॉक्टर सरफराज अंसारी तथा आयुष चिकित्सक वेलफेयर समिति के महासचिव डॉक्टर वसीम बारी,डॉक्टर लियाकत अली, डॉक्टर नजाकत अली, डॉक्टर शरीफ अहमद, डॉक्टर कफील अहमद , डॉक्टर आफताब जैदी, डॉक्टर आफताब आलम नोमानी, डॉ  सलीम अहमद ,डॉ शमीम अनवर ,डॉ मोहम्मद अहमद, डॉक्टर मोहम्मद इरफान ,डॉक्टर सलीम मोईन,डॉक्टर मोहम्मद राशिद ,डॉ  नफीस अहमद अंसारी ,डॉक्टर मलखान सिंह, डॉक्टर नरेश कुमार  डॉक्टर तौकीर आदी मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम नजीबाबाद

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago