बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस ने किया बाईक चोर गैंग का पर्दाफाश, शौक पूरा करने के लिए करते थे बाइक चोरी 7 बाईक हुई बरामद

बिजनौर में नजीबाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्ज़े से पुलिस ने चोरी की सात बाइक भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

दरअसल, बिजनौर की नजीबाबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपी रितेश कर्णवाल उर्फ शानू पुत्र विजय कर्णवाल निवासी मोहल्ला आदर्श नगर व सरबजीत पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम बढ़िया थाना नाजिबाबाद को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई सात बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर किस्म के हैं जो अपने अन्य साथियों के साथ बाइक चोरी कर उन्हें उन्हें ओने पौने दाम पर बेचकर पैसे को आपस में बांट लेते थे।

नजीबाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से चोरी के 7 बाइक बरामदकर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी, नजीबाबाद ने बताया कि नजीबाबाद पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 07 मोटरसाईकिल बरामद की गई । इनका 4 लोगों का गैंग है जो अपने शौक पूरे करने के लिए बाईक चोरी कर उसके पुर्जों भेज देते थे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम नजीबाबाद

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago