चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नजीबाबाद ब्लॉक में सभा का हुआ आयोजन

बिजनौर के नजीबाबाद में किसान मसीहा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नजीबाबाद ब्लॉक में एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये गए।

जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख तपराज देशवाल तथा संचालन ब्रजराज देशवाल ने किया , कार्यक्रम के आयोजन में द्रोणा इण्टरनेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा इस किसान दिवस पर बच्चों ने क्राफ्ट और चार्ट बनाकर हरित क्रांति तथा स्वच्छता के लिए प्रण लिया।

ब्लॉक प्रमुख तपराज देशवाल ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह सच्चे किसान हितैषी थे। आज के दिन हमें ये प्रण लेना है कि उनके बताये हुए विचारों को न केवल सुनना है बल्कि अपने जीवन में इनका अनुसरण भी करना है कार्यक्रम में कई ग्राम प्रधान तथा बी. डी० सी० सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता शरीफ़ अहमद ने कहा कि युवा अवस्था में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतो से प्रतीत हो कर मैंने पार्टी जोईन की थी आज भी पार्टी के सच्चे और वफ़ादार कार्यकर्ता के रूप में जुड़ा हुआ हूँ ,

उन्होंने बताया की चौ साहब ईमानदार और न्याय परस्त इंसान थे वो सभी वर्गों को साथ ले कर आगे बढ़ना चाहते थे उनके बाद स्वo अजीत सिंह और अब जयंत चौधरी उनके आदर्शों पर चल कर एक लोकप्रिय और ज़मीनी नेता के रूप में आगे बढ़ रहे है,

द्रोणा अकैडमी के Director वसीम अहमद बक्श ने कहा कि ये बच्चे ही देश का भविष्य है इनको हमें ईमानदारी और कर्तव्य पालान का पाठ पढ़ाते रहना चाहिए , कार्यक्रम में कई ग्राम प्रधान तथा बी. डी० सी० सदस्य उपस्थित रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम नजीबाबाद

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago