आज़ाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी बने खुर्शीद मंसूरी, कहा योगी वोट के लिए फैला रहे है नफरती एजेंडा

बिजनौर में आजाद समाज पार्टी की एक सभा नजीबाबाद मंडी समिति के सामने आयोजित की गई। पार्टी के मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी ने बहुजन समाज से अपील की कि वे मनुवादी सरकार का विरोध करें।

उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ की राजनीति करती है। जिसका नतीजा लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के उपचुनाव में भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को बांटने का खुद काम कर रहे है।

आजाद समाज पार्टी की सभा मंडी समिति के सामने कार्यालय के निकट आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ और खुर्शीद मंसूरी मुरादाबाद मंडल प्रभारी दोनों ने एकजुट होकर कहा कि मनुवादी सरकार का विरोध कर बहुजन समाज को अपना हक लेना होगा।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने आयोजक राजकुमार एडवोकेट के साथ पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने विधानसभा क्षेत्र के मंडी समिति के सामने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

सदस्यता अभियान में कई ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर और कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेशाध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अगर बहुजनों को अपना हक लेना है तो एकजुट होकर मनुवादी सरकारों से लड़ना होगा। वरना जैसे आज थाने तक में बहुजनों की सुनवाई नहीं है, ऐसे ही शोषण का शिकार होते रहेंगे।

अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट राजकुमार यादव ने इस दौरान क्षेत्र में पार्टी का मजबूत जनाधार कायम करने का भरोसा दिया। समारोह में चरन सिंह, अकरम, शुभम्, अनूप सिंह, मोहसिन आदि लोग मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago