सैफ़ी वेलफेयर सोसायटी रजि. की ओर से मेघावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

बिजनौर के नजीबाबाद में अम्दु खा चौक स्थित पूर्व मेंबर शकील सैफी की कोठी पर आयोजित सैफ़ी वेलफेयर सोसायटी रजि. की ओर से वार्षिक कार्यक्रम का आगाज़ हाफिज अब्दुल रहमान सैफी की तिलावते कलाम पाक से किया गया।

कार्यक्रम में वर्ष 2023-24 में हाइस्कूल के 27, इंटर के 14, ग्रेजुएशन के 16, पोस्ट ग्रेजुएशन के 07 के साथ सैफी बिरादरी और अन्य सर्व समाज के सात इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर 2024 टॉपरों सहित कुल 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र सम्मानित किया गया।

सैफी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मौहम्मद खालिद सैफी ने कहा कि पढ़ने के साथ साथ डॉक्टर बने, इंजीनियर बने, शिक्षक बने लेकिन उसके साथ साथ हमे एक अच्छा नागरिक भी बनना चाहिए।

मुख्यातिथि अब्दुल्ला गुलज़ार कासमी ने मेधावी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगे बढ़ने और कामयाबी की मंजिल तक पहुचने पर जोर दिया। इनके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अब्दुल्ला गुलज़ार सैफी को सोसायटी की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सोसायटी के अध्यक्ष खालिद सैफी की अध्यक्षता और दानिश सैफी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शकील सैफी, अख्तर सैफी, याकूब सैफी, युनुस सैफी, वाहब सैफी, मास्टर यामीन सैफी, मास्टर अय्यूब सैफी, फुरकान सैफी एडवोकेट, बिट्टन, मौ.आरिफ आदि मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शाही अराफात नजीबाबाद

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago