नजीबाबाद में किसानो और ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण में रास्ता बन्द किये जाने का आरोप लगाते हुए सर्विस रोड बनाये जाने की मांग को लेकर किसानो ने धरना प्रदर्शन किया

बिजनौर के थाना नजीबाबाद में किसानो और ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण में कास्तकारों का रास्ता बन्द किये जाने का आरोप लगाते हुए सर्विस रोड बनाये जाने की मांग को लेकर किसानो ने धरना प्रदर्शन किया

किसानो ने कहा कि पहले तो सर्विस रोड का आश्वासन दिया था और अब इसे टाला जा रहा है, जब तक सर्विस रोड नहीं बनाया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

गुरुवार को तहसील नजीबाबाद के ग्राम महावतपुर नाथा-ए व बिला एहतमाली, पूरनपुर गढी और अकबरपुर चौगांवा बी.ए. व ए. मालन नदी के समीप चल रहे फोरलेन निर्माण पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान और ग्रामीण पहुंचे, जहा उन्होंने पहले फोरलेन निर्माण का काम रुकवाया।

जिसके बाद किसानो और ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, ग्रामीणों ने कहा कि वह ग्राम पंचायत अकबरपुर चौगांवा व मौज्जमपुर तुलसी गढ़ी के निवासी है और आराजी ग्राम महावतपुर नाथा-ए व बिला एहतमाली, पूरनपुर गढी अकबरपुर चौगांवा बी.ए.व ए.के संक्रमणीय भूमिधर काश्तकार मालिक है,

उनके चकों के पास मालन नदी पर एनएचआई ने चकों पर जाने वाला रास्ता बन्द कर दिया है, जिससे ग्रामीणों और किसानो का आना जाना बंद हो गया है जो भविष्य में उनके जीवन को प्रभावित करेगा। ऐसी स्थिति में साईड सर्विस बनवाया जाना बेहद जरूरी है। किसानो ने कहा कि वह इससे पहले भी एन.एच के पी.डी.एस को पत्र दे चुके है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।

धरने में ग्राम प्रधान कमरुन्निसा, ग्राम प्रधान पुत्र मौ.यासर, राजाराम, अशरफ, रईस अहमद, मुख्तार, वारिस, जाहिद, विपिन, चंद्रपाल, प्रमोद, कृपाल, पवन, बिलाल आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शाही अराफात नजीबाबाद

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago