बिजनौर के जोगीरमपुरी में मजलिस पढ़ते समय मौलाना हैदर की हालत बिगड़ी

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद ग्राम जोगिरमपुरी में विश्व प्रसिद्ध दरगाहे आलिया नजफ ए हिंद जोगीरमपुरी में चार दिनी सालाना मजलिसों का सिलसिला कल खत्म होने को ही था कि मातमी मजलिस को खिताब करते हुए उलमा मौलाना हैदर मेहदी जैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई

मौलाना को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी दरगाह पर गोयली बिजनौर निवासी मौलाना हैदर मेहदी जैदी मातमी मजलिस को खिताब कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई।

सीने में दर्द होने के बावजूद करीब 30 सेकेंड तक उन्होंने खिताब जारी रखा। इसके बाद मजलिस छोड़कर खड़े हो गए। आसपास बैठे जायरीनों ने उन्हें थामा। उधर, सूचना मिलते ही दरगाह कमेटी के सचिव मौलाना कसीम अब्बास शमशुल हसन हॉल पहुंचे।

मौलाना रजी हैदर मंगलोरी, मौलाना गजनफर हैदर नकवी, तौकी जैदी हुसैन मेहदी ने मौलाना हैदर मेहदी जैदी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 40 वर्षीय मौलाना का आईसीयू में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ जोगीरम्पुरी से विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago