बिजनौर में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी एक्टर शालिनी गौड़ फिल्म मायाजाल में आयेंगी नज़र

सपना और सोच बड़ी रखकर जो लक्ष्य बनाए जाते हैं, उसमें सफलता अवश्य मिलती है। बॉलीवुड की उभरती अदाकारा शालिनी गौड़ ने यह बात कही बिजनौर पहुँचकर कही बड़े पर्दे की फिल्म मायाजाल में राज बब्बर के पुत्र आर्यन बब्बर के साथ शालिनी गौड़ जल्द मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

शालिनी गौड़ ने नजीबाबाद में डॉ.राजीव अरोड़ा के आवास पर मीडिया से मुलाकात में कहा कि बचपन से उनके हृदय में जो कलाकार छिपा था, जिसने उसे बॉलीवुड तक पहुंचाया रामगोपाल प्रोड्क्शन की फिल्म मायाजाल जल्द रिलीज होगी। इसमें उनका अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

मशहूर संगीतकार दिलीप सेन के हाथों बाॅलीवुड आइकन अवार्ड सहित कई अवार्ड जीतने वाली शालिनी गौड़ ने अपनी सफलता का श्रेय बिजनौर में कार्यरत अपने पिता वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश गौड़, माता ऊषा गौड़ को दिया।

नजीबाबाद पहुंचने पर शालिनी गौड़ का डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉ. शालिनी अरोड़ा, देवस्य और सुनील चंदोला ने स्वागत किया।

पुर्व मिस यूपी रही शालिनी गौड़ ने चंड़ीगढ़ से मास कम्युनिकेशन के साथ थिएटर एक्टर, वेबसीरीज और फिल्मी दुनिया का सफर शुरू किया। नेटफ्लिक्स की फिल्म की ‘तोता उड़ मैना उड़’ में मुख्य भूमिका अदा करने वाली शालिनी गौड़ ने आत्मा म्यूजिक की एलबम ‘मुलाकात’ और अरविंद सिंह की एलबम ‘तू बदल गया है’ में भी जलवे बिखरे है।

रेडियो जॉकी के जरिए श्रोताओं के दिलों छाने वाली शालिनी गौड़ ने हाॅटस्टार की शॉर्ट फिल्म डोमेस्टिक वायलंस में मुख्य कलाकार के किरदार से दर्शकों में अभिनय क्षमता की छाप छोड़ी। गाजियाबाद में जन्मी 23 वर्षीय शालिनी गौड़ ने 2017 में मिस यूपी, 2018 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नजीबाबाद से विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago