कोटद्वार की खोह नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए नजीबाबाद के जवान लड़के की हुई मौत

कोटद्वार घूमने आए जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद निवासी एक किशोर की खोह नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अफसान के दोस्तों ने बताया कि उन्हें तैरना नहीं आता था इसलिए वह कम पानी में ही नहा रहे थे। जबकि अफसान को थोड़ा बहुत तैरना आता था इसलिए वह गहराई में उतर गया। लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वह डूबने लगा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत बांसमंडी, मछली बाजार नजीबाबाद निवासी अफसान (17) पुत्र साकिर और उसके दो दोस्त रविवार को घूमने के लिए कोटद्वार आए थे।

खाना खाने के बाद तीनों बाइक से सिद्धबली मंदिर पहुंचे। इसके बाद करीब 3:30 बजे तीनों नहाने के लिए खोह नदी में उतर गए। यहां सिंचाई विभाग की ओर से दायीं खोह नहर में सिंचाई का पानी चलाने के लिए बंधे बनाए हैं। इसी बंधे में तीनों नहा रहे थे।

अफसान के साथी हिबजान और हिबान ने बताया कि उन्हें तैरना नहीं आता था इसलिए वह कम पानी में ही नहा रहे थे। जबकि अफसान को थोड़ा बहुत तैरना आता था इसलिए वह गहराई में उतर गया। लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वह डूबने लगा।

अफसान को डूबता देख दोनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा। शोर सुनकर पास में ही नहा रहा एक युवक मौके पर पहुंचा और उसने पानी में उतरकर अफसान की तलाश की। बताया कि काफी मशक्कत के बाद युवक ने अफसान को बाहर निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस अफसान को बेस अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफसान 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। बीते दो महीने में खोह नदी में नहाने के दौरान युवकों के डूबने की यह तीसरी घटना है।

इससे पूर्व भी बांयी खोह नहर के बंदे पर दो युवकों की मौत हो चुकी है। पहली घटना 31 मार्च को हुई थी, जिसमें मेरठ निवासी वासु व्यास (24) नदी में डूब गया था। जबकि दूसरी घटना 17 अप्रैल को हुई थी। जिसमें नजीबाबाद निवासी किशोर रियाज (17) की डूबने से मौत हो गई थी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago