स्कूल जाते समय नजीबाबाद ब्रिज पर चाइनीस मांझे की चपेट में आने से कटी छात्र की गर्दन

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे विद्यार्थी की भारत सिनेमा फ्लाईओवर से गुजरते समय चीन निर्मित मांझे से गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल विद्यार्थी को नजीबाबाद के निजी अस्पताल में उपचार भर्ती कराया गया

हिमालयन कॉलोनी निवासी अभियंता जितेंद्र कुमार का पुत्र प्रणव कुमार सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। सोमवार को प्रणव अपने पिता के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर गुजरते समय सुबह करीब सात बजे अचानक विद्यार्थी की गर्दन पर चीन निर्मित मांझा उलझ गया।

मांझे से प्रणव की गर्दन पर काफी गहरा घाव हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल नगर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। विद्यार्थी की गर्दन पर कई टांके आए।

विद्यार्थी के परिजनों ने किसान नेताओं के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने चीन निर्मित मांझे के प्रचलन पर रोक लगाने की मांग की। चीन निर्मित मांझे से पिछले एक वर्ष में करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

पतंग विक्रेता दुकानदार अपनी दुकानों पर चीन निर्मित मांझा नहीं रखते हैं। पहचान वाले लोगों को पतंग विक्रेता अपने घर और इधर-उधर से चीन निर्मित मांझा उपलब्ध कराते हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नजीबाबाद से हमारे साथी विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago