पति ने पत्नी के चेहरे पर फेंका टॉयलेट क्लीनर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर के थाना नजीबाबाद में शुक्रवार की सुबह ईसराना पत्नी निजामुद्दीन निवासी करमसखेडी ने थाना नजीबाबाद पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति निजामुद्दीन ने उसके मायके ग्राम करमसखेडी में आकर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच करते हुए उसके चेहरे पर क्लीनर फेंक दिया

उक्त महिला की तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद पर धारा 323/326/504/506 बनाम निजामुद्दीन पुत्र शाहबुद्दीन निवासी मौ० चाहशीरी बुल्ला का चौराहा थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.01.2024 को थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 34/2024 धारा 323/326A/504/506 भादवि से संबंधित अभियुक्त निजामुद्दीन पुत्र शहाबूद्दीन निवासी मौ० चाहशीरी बुल्ला का चौराहा थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago