बिजनौर में आदमखोर गुलदार का आतंक, विफल साबित हो रहे हैं डीएफओ

▪️गुलादार ने ली किसान की जान लगातार हमलों से लोग परेशान
वन विभाग के प्रति पनपा गुस्सा

▪️पिछले दिनों हाथी के मौत के जिम्मेदार होने के बाद भी डीएफओ पर कोई कार्रवाई नहीं,

बिजनौर में आदमखोर गुलदार ने नगीना क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। लगभग छह माह के अंदर आदमखोर गुलदार ने महिला, किशोरी व युवक सहित तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दर्जनों ग्रामीणों पर हमला बोल चुका है कल बिजनौर में खेतो पर काम कर रहे ने युवक पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला कर युवक की जान ले ली ग्रामीणों मे वन विभाग के प्रति गुस्सा चरम सीमा पर पहुँच गया है

दरअसल पिछले पांच दिनों मे गुलदार 2 लोगो की जान ले चुका है आप को बता दे कि जनपद बिजनौर के नगीना के तेलीपुरा गांव निवासी जेविंदर सिंह व उनका पुत्र संदीप (20 वर्ष) ग्राम जलालपुर के पास अपने खेत में शाम करीब पांच बजे चारा काटने के लिए गए थे। चारा काटते समय बराबर में गन्ने के खेत से निकल कर आए गुलदार ने संदीप पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर लगभग 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गया।

उसके पिता चारा काटने वाली दराती लेकर तुरंत पीछे-पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार ने उसका पेट फाड़कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का कहना था कि जब तक वन विभाग प्रभा के अधिकारियों व डीएफओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा जायेगा।

इससे पहले भाकियू के बार बार आंदोलन करने के बाद भी जिला प्रशासन गुलदार को पकड़वाने में दिलचस्पी नहीं ले रहा जिससे गुलदार खेतों में काम कर रहे हैं किसानों को अपना निशाना बनाकर नरभक्षी हो गया है ऐसे में किसान खेत में काम करने जाने से भी डरने लगे हैं।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य

©️BijnorExpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago