बिजनौर में ठंड का कहर, ट्रेनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक

▪️नजीबाबाद में कोहरे मे ट्रेने हुई लेट, कड़कड़ाती ठंड में मुसाफिरों का जीना हुआ मुहाल।

बिजनौर के नजीबाबाद में घने कोहरे के चलते 4 एक्सप्रेस ट्रेन हुई लेट। सर्द मौसम में बूढ़े बच्चों मुसाफिरों का जीना हुआ ठंड में मुहाल। आप को बता दे लगातार पड़ रही कड़कड़ाती ठंड में ट्रेनों के पहिये भी जयम हो गए घने कोहरे के कारण 4 एक्सप्रेस ट्रेन हुई लेट हो गई

लिंक एक्सप्रेस 7 घण्टे ,सरयू यमुना एक्सप्रेस 11 घण्टे, सिद्धबली जनशताब्दी 3 घण्टे, अकाल तख्त एक्सप्रेस 3 घण्टे लेट हो गई जिस कारण घण्टो से खुले आसमान में रेलवे स्टेशन पर मजबूरी में यात्री को अपना समय गुजारना पड़ रहा है

कड़कड़ाती ठंड में यात्री परेशान है जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है हर दिन ठंड का रिकॉर्ड टूटता रहा है, जहां कल पारा 3 डिग्री से भी कम पहुंच गया था। वहीं, रविवार शाम 8:00 बजे से ही शहर के अंदर घना कोहरा आने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए थे आज दिनभर घना कोहरे के चलते आम लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

नजीबाबाद में कोहरे मे ट्रेने हुई लेट। कड़कड़ाती ठंड में मुसाफिरों का जीना हुआ मुहाल।

नजीबाबाद से बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago