नज़ीबाबाद काली मंदिर से बिजौरी मार्ग को आधा अधूरा बनायें जानें की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर

Bijnor: नजीबाबाद के आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी एक शिकायत में बताया कि नजीबाबाद में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड..2 नजीबाबाद द्वारा हाल में मालन नदी पर यूपी सेतू निगम के बने पुल से काली मंदिर से होते हुए दोयज वाले मुख्य मार्ग( बिजौरी रोड) जोकि खस्ता हालत में था पर सड़क निर्माण कराया गया है

शिकायत में बताया गया है कि सड़क के दोनों साइडों मे विभाग द्वारा नाला नहीं बनवाया गया तथा कई जगह गड्ढे छोड़ दिए गए ओर फुल की पहुंच मार्ग तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तथा सड़क को बिजौरी मार्ग से नही जोड़ा गया है जिस कारण आमजन को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा सड़क की मोटाई भी सही नहीं रखी गई है क्योंकि बरसात आने पर सड़क सड़क को नुकसान पहुंच सकता है आरटीआई कार्यकर्ता ने सड़क निर्माण के मामले की जांच करा कर सड़क कार्य पूरा कर गड्ढों को भरने उसकी मोटाई बढ़ाए जाने की मांग की है!

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता डॉक्टर वासीम बारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago