बज़्म ए जिगर नजीबाबाद की ओर से गज़ल संग्रह रियाज़ ए अयाज़ विमोचन व मुशायरे का आयोजन

बिजनौर के नजीबाबाद में बज़्म ए जिगर नजीबाबाद की जानिब से मशहूर शायर अयाज़ मौहम्मद खां बढापुरी के गजल संग्रह के मौके पल महफिल ए मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमे नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे

शायर अयाज़ मौहम्मद खां बढापुरी के गजल संग्रह रियाज़ ए अयाज़ का विमोचन पूर्व चेयरमैन मौहम्मद मौअज़्ज़म खान ने मेहंदी बाग स्थित डाक्टर रईस भारती के आवास पर किया गया। इस अवसर पर गालिब एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी नसीम आलम एड को अदबी खिदमात के लिए सम्मानित किया गया।

मुशायरे का आगाज सरफराज साबरी की नात ए पाक से किया गया। मुशायरे में शादाब ज़फ़र शादाब, डाक्टर तैय्यब जमाल, नौशाद अहमद शाद, हनीफ शादाब बढापुरी, अकरम जलालाबादी, उबैद अहमद, सय्यद अहमद, काजी़ विकाउल हक, रफी बढापुरी, असलम बढापुरी, पूर्व चेयरमैन मौहम्मद मौअज़्ज़म खान, सरफराज साबरी डाक्टर रईस भारती, शुऐब जमाल मुजफ्फर नगरी, मास्टर युनुस बढापुरी आदि ने कलाम पेश कर वाहवाही लूटी।मुशायरे की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मौहम्मद मौअज़्ज़म खान एडवोकेट व संचालन शादाब ज़फ़र ने किया।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता डॉक्टर वासीम बारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago